फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर हिंदूराव अस्पताल में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, ऑपरेशन टले

Sun, 19 May 2019 07:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
hindu rao hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से गुस्साए हिंदुराव अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार सुबह नौ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टरों के खाते में रविवार देर शाम तक वेतन नहीं आने के कारण यह फैसला किया गया। इससे पहले रेजीडेंट डॉक्टर पिछले दो दिनों से तीन-तीन घंटे की हड़ताल पर थे। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ-साथ इमरजेंसी और ऑपरेशन वाले मरीजों को भी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि हड़ताल के मद्देनजर सोमवार को पहले से ही तय करीब 100 मरीजों के ऑपरेशन को टाल दिया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के महासचिव डॉ. संजीव चौधरी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इस अस्पताल में 980 बेड है। इसकी ओपीडी में रोजाना चार हजार और इमरजेंसी में एक हजार मरीज आते हैं। अस्पताल प्रशासन और निगम की तरफ से वेतन को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू होने वाली अनिश्चिकालीन हड़ताल तब तक की जाएगी जब तक वेतन नहीं दिया जाता। 

उनका कहना है कि तीन महीने से वे शांति से बातचीत के जरिए वेतन का इंतजार कर रहे थे , लेकिन अब मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि मरीजों को परेशान करना हमारा मकसद नहीं है, लेकिन प्रशासन के खिलाफ यह कदम उठाना जरूरी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और तिमारदारों को पहले ही बता दिया गया है कि अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें