फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब चलती ट्रेन में भी मिलेगा वाईफाई

Wed, 10 Jul 2019 04:59 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) जल्द ही चलती मेट्रो में भी वाईफाई की सुविधा देने जा रही है। 2016 में मेट्रो स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा शुरू की गई थी उस वक्त सिर्फ ये सुविधा एयरपोर्ट लाइन पर ही उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन डीएमआरसी ने 2019 के अंत तक चलती ट्रेन में भी वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने जा रही है। 

विज्ञापन


डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में 300 एमबीपीएस तक की स्पीड दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी मजेंटा और पिंक लाइन पर ये सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा सभी मेट्रो में वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि वाईफाई की सुविधा अभी ब्लू लाइन के 50 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है। ये सुविधा 2017 में उपलब्ध कराई गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें