गांव की बच्ची के रूप में हुई मृतका की शिनाख्त
चोला चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि श्मशान में मिले बच्ची के शव की शिनाख्त बड़ौदा निवासी संजय पुत्र बहादुर की पुत्री के रूप में उसके माता पिता ने की है। परिजनों ने बताया कि बीमारी के चलते उसकी दो माह पहले मौत हो गई थी। उस समय उसकी आयु छह माह थी। मौत के बाद उन्होंने बेटी को श्मशान में दबा दिया था।
घटना से ग्रामीणों में दहशत
श्मशान में मृतक बच्ची को लेकर तांत्रिक क्रिया किए जाने की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। क्षेत्र में तांत्रिक के सक्रिय होने से गांव के लोगों में अपने बच्चों को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ग्रामीणों ने आरोपी तांत्रिक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
जागरण में आए लोगों को श्मशान में रोशनी देख हुआ था संदेह
चोला। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात में गांव निवासी पूर्व फौजी बलबीर सिंह के यहां पर जागरण था। और उनका घर श्मशान के पास में है। जिस समय वह जागरण में मौजूद थे। उन्हें शमसान में बार-बार रोशनी दिखाई दे रही थी। जिसके चलते उन्हें श्मशान में किसी अनहोनी की आशंका हुई।