फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: अब एक QR टिकट से करें बार-बार यात्रा, पीक आर्वस में 10 और ऑफ आर्वस में मिलेगी 20 फीसदी की छूट

Thu, 12 Sep 2024 08:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो भवन में अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नई सुविधा की शुरुआत की है। शुक्रवार से यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल का सकेंगे।
विज्ञापन
अब एक QR टिकट से करें बार-बार यात्रा - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (एमजे क्यूआर) गुरुवार को लॉन्च कर दिया। दिल्ली मेट्रो का यह एक अत्याधुनिक तकनीक है, जिसे यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। अब यात्रियों को रोज-रोज क्यूआर टिकट खरीदने की झंझट नहीं रहेगी। एक ही क्यूआर टिकट पर बार-बार यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो भवन में अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नई सुविधा की शुरुआत की है। शुक्रवार से यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल का सकेंगे। यह सुविधा डीएमआरसी के दिल्ली सारथी (मोमेंटम 2.0) ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके इस्तेमाल के लिए मेट्रो के यात्रियों को यात्रा में छूट भी दी जाएगी। 

पीक आवर्स (सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे) के दौरान 10% की छूट और ऑफ-पीक आवर्स के दौरान 20% की छूट भी मिलेगी। यात्रियों को सबसे पहले दिल्ली सारथी (मोमेंटम 2.0) ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पैसेंजर्स को सबसे पहले 150 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसे पैसेंजर्स आगे की यात्रा के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं रखी गई है। 
विज्ञापन

पैसेंजर्स यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी रिजार्ज कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 50 रुपये और अधिकतम 3000 रुपये तक का रिचार्च किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि रिचार्च 50 रुपये के गुणक के हिसाब से होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें