फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः सांस लेने में हुई तकलीफ तो अस्पताल में कराया भर्ती, होश आया तो लगाया आईसीयू में रेप का आरोप

Thu, 29 Oct 2020 08:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छह दिन बाद होश में आई युवती ने लिखकर अपने पिता को शारीरिक उत्पीड़न होने की आशंका जताई है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) मकसूद अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा ही है। फिलहाल पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं है। चिकित्सकों के निर्देश के बाद ही पीड़िता के बयान लिए जाएंगे।

मूल रूप से महेंद्रगढ़ निवासी 21 वर्षीय युवती को क्षय रोग है। सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे सेक्टर-44 के एक निजी अस्पताल में 21 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। युवती की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि मंगलवार को उसे होश आया था। चिकित्सकों के निर्देश पर जब वह बेटी से मिलने गए तो पीड़िता ने उन्हें लिखकर व इशारों में बताया कि उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न हुआ है।

विज्ञापन

युवती ने विकास नामक लड़के पर शारीरिक उत्पीड़न करने की बात बताई है। इस पर युवती के पिता ने सुशांत लोक थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर के बीच घटना होने की बात कही गई है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि वह उनकी बेटी का मेडिकल सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों से कराएं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस युवती के बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने युवती के बयान देने की हालत में न होने की बात कही। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी विकास अस्पताल का कर्मचारी है अथवा नहीं, इस बारे में युवती के माता-पिता भी नहीं जानते हैं। युवती के बयान देने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इस बारे में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पीड़िता कोविड संक्रमित है। पीड़िता ने पीपीई किट पहनी हुई है, ऐसे में दुष्कर्म की घटना संभव नहीं है, पुलिस की जांच में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें