विधायक ने यह कहा
पत्रकार वार्ता के बाद बीडीओ ने चाय पीने के लिए आग्रह किया था। इसी बीच एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने बदतमीजी शुरू कर दी। कहा कि, कुछ देर पहले ही तो चाय पिलाई थी, इतनी बार तो मैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी चाय नहीं पिलाता। साथ ही मुझे भी गलत शब्द कहने लगे। यहां तक कि हाथापाई करने का भी प्रयास किया गया। मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की है। - विजयपाल आढ़ती, विधायक सदर
विधायक अपने सम्मान पर ले गए
नाश्ते को लेकर कुछ बात हुई थी। इसे विधायक सदर अपने सम्मान पर ले गए। इस प्रकार का कोई प्रकरण नहीं था, जिससे कि किसी को ठेस पहुंचती। - बिशन सक्सैना, एडीओ पंचायत
एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने असंवैधानिक बातचीत की
कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने असंवैधानिक वार्तालाप किया, जिस पर विधायक द्वारा शिकायत की गई। मामले का संज्ञान लेकर एडीओ पंचायत का स्थानांतरण हापुड़ से गढ़ विकास खंड के लिए किया गया है। निलंबन की कार्रवाई के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा जा रहा है। - हिमांशु गौतम, सीडीओ
प्रदेश में कानून का राज कायम
विधायक विजयपाल आढ़ती ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आठ वर्ष पहले यदि उत्तर प्रदेश को कोई जानता था तो अपराध की नगरी और अपराध की पाठशाला के नाम से जानते थे, लेकिन आज प्रदेश की तस्वीर बिल्कुल बदल चुकी है। कोई भी अपराधी अपराध करता है तो उसको तत्काल दंड देने का काम योगी सरकार कर रही है। आज प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान मीडिया प्रभारी सुयष वशिष्ठ भी मौजूद रहे।