दिल्ली के निजामुद्दीन खत्ता इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के पास पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण दिल्ली जल बोर्ड तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य करवा रहा है। इसके कारण रिंग रोड की ओर से जाने वाले एनएच 24 पर आवाजाही आज दिनभर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
हालांकि एनएच 9 (मेरठ एक्सप्रेसवे) खुला रहेगा। प्रगती मैदान की ओर से आने वाले वाहन चालकों को पहले बाएं मोड़ को छोड़कर दूसरे बाएं मोड़ के रास्ते जाने की सलाह दी गई है।
ऐसे लोग जिन्हें आश्रम या बारापुला से आते समय अक्षरधाम की ओर जाना है वे सराय काले खां फ्लाईओवर के बजाय ग्रेड रोड से निजामुद्दीन खट्टा तक जाकर फ्लाईओवर के ठीक नीचे मुड़ सकते हैं।
अक्षरधाम की ओर निजामुद्दीन खत्ता फ्लाईओवर के ऊपर दाएं टर्न की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी, हालांकि, अक्षरधाम या मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर पहुंचने के लिए भैरो रोड के पास वाहन यू टर्न ले सकते हैं ।