फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज में गाना बजाने पर डीजे मालिक गिरफ्तार, सेक्टर-39 में चल रहा था शादी समारोह

Sat, 19 Jan 2019 06:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डीजे मालिक आकाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेज आवाज डीजे बजाने पर जिले में पहली बार किसी को जेल भेजा गया है। सेक्टर-39 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान रात 12 बजे तक डीजे बजाने पर कार्रवाई की गई है। नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्र एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मौसे से कमल डीजे के स्वामी आकाश को किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह बजरंगी की बेटी की शादी में तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। 

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम एवं नियंत्रण नियम 2000 के नियम 2 (ग) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराते हुए डीजे स्वामी को जेल भेजा गया है। संबंधित डीजे स्वामी के द्वारा नोएडा में कई स्थानों पर अन्य शादियों में बुकिंग की गई है। इस संबंध में संबंधित आयोजकों को नोटिस जारी किए गए हैं, कि वह अपना पैसा वापस प्राप्त कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें