फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शादियों में न बजेगा डीजे, न होगी आतिशबाजी

Sun, 28 Feb 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तिगांव की शादियों में अब डीजे, आतिशबाजी जैसी फिजूलखर्ची नहीं होगी। यह निर्णय रविवार को जिले के सबसे बड़े गांव के सरकारी स्कूल में आयोजित सर्व समाज की महापंचायत ने लिया।
विज्ञापन


महापंचायत की अध्यक्षता 84 पाल के प्रधान व पूर्व सरपंच धर्मवीर नागर ने की। महापंचायत गांव के हर जाति-बिरादरी के लोग शामिल हुए।

महापंचायत में मौजूद लोगों ने शादियों में बढ़ रही फि जूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखते हुए इन पर रोक लगाने का आह्वान किया।

दहेज विरोधी आंदोलन के वीपी नागर ने कहा कि गांव के लोगों को चाहिए कि वे शादियों में की जाने वाली फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाकर बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करें।

लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी शिक्षित करने में पैसा खर्च करना चाहिए। जिससे समाज का उत्थान हो सके। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में फरीदाबाद और पलवल जिले के कई गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के एनसीआर अध्यक्ष रणवीर सिंह चंदीला ने कहा कि इस अभियान से काफी कामयाबी मिल रही है। पहले भी कई स्थानों पर महापंचायतें हो चुकी है, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब इस अभियान को और तेजी देने की जरूरत है।

चंदीला ने महापंचायत में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे शपथ लें कि आज के बाद वे शादी समारोह में डीजे, आतिशबाजी, शराब व दहेज आदि का दिखावा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें