फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे व आतिशबाजी का विरोध करेगा मुस्लिम समाज

Sun, 19 Feb 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी अब शादियों में डीजे और आतिशबाजी आदि का विरोध करने का फैसला किया है। इसके अलावा दहेज प्रथा, नशाखोरी और शराबबंदी के खिलाफ भी आवाज उठाने का मन बनाया है।
विज्ञापन


अपने समाज से इन सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए आगामी 25 फरवरी को हथीन के उटावड़ मोड़ चौक पर सर्व जातीय महापंचायत करने का निर्णय लिया है। ये जानकारी माईनारटी वेलफेयर फाउंडेशन के प्रधान मौलाना जमालुद्दीन ने दी।

उन्होंने बताया कि इस जनजागरण अभियान के तहत रविवार को ऊंचा गांव मदरसा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय शहीदाने सभा के अध्यक्ष शरफुद्दीन मेवाती, शाहब खां सरपंच, मौलाना अहमद अली, खलील अहमद, मोहम्मद इकबाल समेत अन्य कई पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic - फोटो : अमर उजाला
माईनारटी वेलफेयर फाउंडेशन ने समाज में फै ल रही बुराई दहेज प्रथा, नशाखोरी, आतिशबाजी और डीजे आदि का विरोध किया और कहा कि इन सामाजिक बुराईयों पर मुस्लिम समाज को रोक लगाने की जरूरत है।

​उन्होंने इसके लिए मुस्लिम समाज के धर्म गुरूओं, मस्जिद व मदरसा प्रबंधकों समेत अन्य सर्व जातीय समाज प्रतिनिधियों से भी सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि उटावड़ मोड पर होने वाली महापंचायत में धौज, फ तेहपुर तगा, लधियापुर, माधलपुर, खंदावली, घाघोट, अटेरना आदि के पंच सरपंचों समेत दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत आसपास के समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस पंचायत में उक्त मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें