फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिवाली: जलेंगे आस्था के दीप, फैलेगी खुशियों की रोशनी, दिल्ली में बंगाल के कमल से होगी मां लक्ष्मी की पूजा

Sun, 08 Nov 2026 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रथम चौहान, पूर्वी दिल्ली

सार

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल के फूल का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
कमल समेत दूसरे फूलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रकाश के पर्व दिवाली से पहले ही राजधानी सज कर तैयार हो गई। आज आस्था के दीप जलेंगे और हर ओर खुशियों की रोशनी फैलेगी। शनिवार को शाम ढलते ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्से रोशनी से जगमगाने लगे। कहीं बिजली की झालरों से इमारतों को सजाया गया तो कहीं रंगीन लाइटों ने सड़क और बाजार को रोशन किया।

विज्ञापन


त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। सभी अस्पताल रविवार को हाई अलर्ट पर रहेंगे। पटाखों और आग की घटना से जले पीड़ितों के लिए अस्पतालों के बर्न एंड प्लास्टिक से लेकर इमरजेंसी विभाग में अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं। 

बंगाल के कमल से होगी मां लक्ष्मी की पूजा
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल के फूल का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी का अवतार कमल के फूल से हुआ था। यही वजह है कि उन्हें कमलासना और कमला के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन


दीपावली पर मां लक्ष्मी की आस्था का असर पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में साफ दिखाई दे रहा है। मंडी में मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मांग में अचानक आई तेजी के चलते कमल समेत दूसरे फूलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। 

मंडी में कमल की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदार पश्चिम बंगाल से फूल मंगवा रहे हैं। फूल विक्रेताओं के मुताबिक, सप्ताह में दो बार कमल के फूलों से भरे कंटेनर बंगाल से दिल्ली पहुंचते हैं। मांग इतनी अधिक है कि कई ग्राहक पहले से ही फूलों की बुकिंग करा देते हैं।

कंटेनर पहुंचते ही दुकानदार उनके लिए कमल अलग निकालकर रख देते हैं, ताकि त्योहार के दिन उन्हें फूलों की कमी का सामना न करना पड़े। त्योहार से ठीक पहले फूलों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। जो फूल पहले 10 रुपये में मिल रहा था, उसकी कीमत अब 40 रुपये तक पहुंच गई है। गेंदे के फूलों के दामों में भी भारी उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें