दिवाली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बाजार सज चुके हैं और लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं। गिफ्ट आदान-प्रदान की शुरुआत हो चुकी है। बड़े उपहार के तौर पर लोग जहां ज्वैलरी खरीद रहे हैं, वहीं छोटे उपहार के तौर पर भी कई गिफ्ट पैक बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें क्रॉकरी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, टॉफी-चॉकलेट के पैक और प्लास्टिक के फूल शामिल हैं। कोरोना काल चल रहा है, ऐसे में इस बार काफी लोग सेहत का ध्यान रखने के लिहाज से भी गिफ्ट खरीद रहे हैं। मास्क, काढ़ा और सैनिटाइजर भी इस बार गिफ्ट का हिस्सा बन गए हैं। आगे पढ़ें और कौन से आइटम आप गिफ्ट में दे सकते हैं....