फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के गोबर से बने दीये से रोशन होगी इस बार की दिवाली, बुलंदशहर के डीएम ने भी दिए ऑर्डर

Thu, 12 Nov 2020 07:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
गोबर से बने दीये से दिवाली होगी रोशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में गोवंश के गोबर से दीपक बनाकर दिवाली को रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। जहांगीराबाद के भोपुर स्थित गो-आश्रय स्थल पर लंबे समय से गोबर से दीये और मूर्तियां बनाई जा रही हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने भी इस दिवाली पर अपने आवास को जगमग करने के लिए गोबर से बने दीये मंगवाए हैं।

विज्ञापन


गाय का दूध ही नहीं उसका गोबर भी बेहद लाभदायक होता है। जिससे खाद के साथ अन्य सामान भी बनाया जा सकता है। जहांगीराबाद के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अंकुर चौहान ने बताया कि गांव के हरि सिंह सारावत गोवंश के गोबर से अनेकों वस्तुएं बनाते हैं।

बताया कि जिसमें मूर्तियां, गमले और दीये समेत अनेक सामान हैं। जिसकी बिक्री भी काफी अच्छी होती है। उन्होंने बताया कि कलाकृति के लिए गोबर तैयार करने से पहले गोबर को प्रीमिक्स में मिला दिया जाता है। जिसके बाद गोबर एक लीद की तरह हो जाता है। उसके बाद ग्राइंड कर उसे सुखा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसको सांचे में डालकर संबंधित रूप दे दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रधान पति दिवाली के अवसर पर गोबर से बने दीये, भगवान की मूर्तियां आदि बनाकर बेचते हैं। जिसका पैसा अस्थाई गोशाला में ही गोवंश के संरक्षण के लिए लगाया जाता है।

गोशाला में करीब 80 गोवंश है, जिनके गोबर को खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है। जिससे फसल बेहद अच्छी होती है और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होती है। उधर, डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि गोवंश के गोबर से बने दीये और अन्य कलाकृतियों की मांग धीरे-धीरे काफी बढ़ रही है।

दूरदराज से लोग ऑर्डर देकर अपने पसंद का सामान बनवाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार दिवाली पर उन्होंने स्वयं अपने आवास के लिए गोवंश के गोबर से बने दीये मंगवाए हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी इसी प्रकार के दीये प्रयोग में लाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें