सड़कों को री-डिजाइन करने से सड़क से विभिन्न प्रकार की समस्या खत्म हो जाएगी। इसमें बोतल नेक से लेकर विभिन्न प्रकार की समस्याएं शामिल हैं। वर्तमान में यदि कोई सड़क चार से तीन या फिर छह से चार लेन की हो जाती है तो इससे सड़क पर वाहनों का अधिक दबाव पड़ जाता है। इससे कई बार जाम की स्थिति भी हो जाती है। ऐसे में सड़कों को डिजाइन कर चौड़ा किया जाएगा साथ ही फुटपाथ व नोन मोटर व्हीकल (एनएमवी) के लिए भी जगह बनाई जाएगी। वहीं, फुटपाथ को पांच फुट से बढ़ाकर 10 फुट किए जाने का भी प्रावधान है।
सड़क किनारे बढ़ाई जाएगी हरियाली
सड़कों को री-डिजाइन करने के साथ-साथ किनारों पर हरियाली को भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा नालों के अंदर री हार्वेस्टिंग सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी जिससे बारिश के पानी को जमीन में रिचार्ज किया जा सके। इसके साथ ही सड़क किनारे फर्नीचर भी लगाए जाने हैं। निर्माण के तहत सड़क किनारे पूरी तरह से घास लगाने की योजना है जिससे सड़क पर बिल्कुल भी धूल उड़ने की समस्या न हो।
री-डिजाइन के बाद सड़कों पर होगी यह प्रमुख व्यवस्था
पार्किंग के लिए चिन्हित स्थान
ग्रीन बेल्ट
साइकिल लेन
पैदल पथ लेन
रिक्शा के लिए पार्किंग
खुली जगह
सड़क से पार्क का खुला नजारा