सीडब्ल्यूजी गेम्स में कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान
- फोटो : amar ujala
कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वालीं भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निवेदन करते हुए कहा है कि वे पिछले 20 साल से दिल्ली में रह रही हैं लेकिन उन्हें राज्य सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर अरविंद केजरीवाल ने दिव्या काकरान को बधाई दी थी। बधाई देने पर उन्हें धन्यवाद कहते हुए दिव्या काकरान का दर्द छलक गया। उन्होंने भावुक ट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल से निवेदन किया। इस ट्वीट में उनका दर्द छलक रहा है।''
उन्होंने कहा, ''मेडल की बधाई देने पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद। मेरा आपसे एक निवेदन है कि मैं पिछले 20 साल से दिल्ली मे रह रही हूं। और यहीं अपने खेल कुश्ती का अभ्यास कर रही हूं। परंतु अब तक मुझे राज्य सरकार से किसी तरह की कोई इनाम राशि नही दी गई न कोई मदद दी गई।
उन्होंने आगे कहा, ''मैं आपसे इतना निवेदन करती हूं कि जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जो दिल्ली के होकर किसी ओर स्टेट से भी खेलते है उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए।''
उन्होंने कहा, ''समय ने खुद को दोहराया है। ऐसा लगता है। सब कुछ पहले जैसा ही है। ना कल मेरे लिए कुछ किया गया था ना ही अब।''
शुक्रवार को भारतीय पहलवानों ने अपने अभियान की शुरुआत की तो 68 किलो भार वर्ग में अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने कांस्य पदक के लिए देर रात खेले गए मुकाबले में दिव्या ने शानदार खेल दिखाते हुए पदक जीता था।