फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी में कुछ ऐसा हुआ कि पिता गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात को दक्षिणी दिल्ली के रनहोला में शादी के जश्न में 10 साल की लड़की की मौत हो गई। हादसा बारात के दौरान की जा रही आतिशबाजी की गोली लड़की को लगने से हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने दुल्हे के पिता को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को सुशील के बेटे अमन की शादी का समारोह रनहोला के बपरौली में हो रहा था।

हादसा बारात के दौरान उस वक्त हुआ, जब सुशील और उसके अन्य रिश्तेदार हवाई फायर कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दुल्हे के पिता को हिरासत में लिया

पुलिस के मुताबिक दिव्या को आनन-फानन में द्वारका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने IPC की धारा 304 के तहत अपराधिक मामला दर्ज कर सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने वह पिस्टल भी जब्त कर ली है। जिसकी गोली से दिव्या की मौत हुई। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें