फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना दहेज का मुद्दा, ना कोई और मांग फिर भी एक ही दिन में निकाह और तलाक

Wed, 18 Jul 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही दिन में पहले शादी हुई, फिर तलाक हुआ। ना दहेज का मुद्दा, ना कोई और मांग, फिर भी ऐसी शादी टूट गई और तलाक हो गया। वजह जानकर आप भी हैरान हो जाओगे।
विज्ञापन


हथीन से सटे एक गांव में चट मंगनी पट तलाक की स्थिति बन गई। हुआ यूं कि एक युवती की बारात आई। बारातियों की परंपरागत तरीके से खूब खिदमत की गई। 

हंसी-खुशी निकाह भी हो गया परंतु जैसे ही दूल्हा एक स्थानीय रस्म सलाम पर आया तो उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। अचेत दूल्हे को देखकर बारातियों और घरातियों में बेचैनी बन गई। रहस्य खुला कि दूल्हे मियां को मिर्गी की बीमारी पहले से ही है। 
विज्ञापन

दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन पक्ष से इसे छिपाया। हालात को देखते हुए आसपास के गांवों के पंचों को बुलाया गया और चिकित्सा के बाद दूल्हे को होश आने पर पंचायत में लाया गया। 

दोनों पक्षों में बहस के बाद फैसला हुआ कि दूल्हा सर्वप्रथम दुल्हन को तलाक देगा। शादी में खर्च की गई धनराशि दूल्हा पक्ष अदा करेगा। महर आदि भी दुल्हन को दी गई। इसके बाद एक ही दिन में निकाह और तलाक भी हो गया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें