फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Route Diversion: कल कई मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन, जानें किन रास्तों से बचकर निकलें? देखें प्लान

Mon, 23 Oct 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग दशहरा मनाने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शनिवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा के कारण मंगलवार दोपहर 2 बजे से सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 के रामलीला मैदान के आसपास के मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग दशहरा मनाने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शनिवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था।

विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि दोपहर दो बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक सेक्टर 12-22 और सेक्टर 56 से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर-10 और 21 यूटर्न से स्टेडियम होकर 12-22 की तरफ जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह से सेक्टर-31-25, मोदी मॉल चौक से सेक्टर- 8,10, 11 की तरफ, मेट्रो अस्पताल चौक से 12-22 होकर एनटीपीसी अंडरपास और सेक्टर-32 से 12-22 की तरफ आने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 

रजनीगंधा से 12-22 की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-20 के पास से यूटर्न लेकर एलिवेटेड रोड के नीचे से गंतव्य की ओर जाना होगा। वहीं 12-22 से स्टेडियम की तरफ जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-57 व गिझोड़ होकर जा सकेंगे। जबकि 12-22 से रजनीगंधा की तरफ जाने वाले वाहन चालक मेट्रो अस्पताल और हरौला, झुंडपुरा होकर जा सकेंगे। 
विज्ञापन

इसी तरह से सेक्टर-62 रामलीला मैदान के पास से गुजरने वाले वाहन चालक सेक्टर-59 मामूरा चौक, सेक्टर-62 पुलिस चौकी होकर गंतव्य की ओर आ-जा सकेंगे। जरूरत पड़ी तो पीएमओ की ओर से सीडके कंपनी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन को प्रतिबंधित किया जाएगा। वाहन चालक सेक्टर-62 पुलिस चौकी होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें