डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि दोपहर दो बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक सेक्टर 12-22 और सेक्टर 56 से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर-10 और 21 यूटर्न से स्टेडियम होकर 12-22 की तरफ जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह से सेक्टर-31-25, मोदी मॉल चौक से सेक्टर- 8,10, 11 की तरफ, मेट्रो अस्पताल चौक से 12-22 होकर एनटीपीसी अंडरपास और सेक्टर-32 से 12-22 की तरफ आने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
रजनीगंधा से 12-22 की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-20 के पास से यूटर्न लेकर एलिवेटेड रोड के नीचे से गंतव्य की ओर जाना होगा। वहीं 12-22 से स्टेडियम की तरफ जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-57 व गिझोड़ होकर जा सकेंगे। जबकि 12-22 से रजनीगंधा की तरफ जाने वाले वाहन चालक मेट्रो अस्पताल और हरौला, झुंडपुरा होकर जा सकेंगे।
इसी तरह से सेक्टर-62 रामलीला मैदान के पास से गुजरने वाले वाहन चालक सेक्टर-59 मामूरा चौक, सेक्टर-62 पुलिस चौकी होकर गंतव्य की ओर आ-जा सकेंगे। जरूरत पड़ी तो पीएमओ की ओर से सीडके कंपनी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन को प्रतिबंधित किया जाएगा। वाहन चालक सेक्टर-62 पुलिस चौकी होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।