फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राज्यस्तरीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
(इसमें फोटो लगा देना जी )
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पंचकूला में 18 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाली 59वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में पलवल जिले की बालिका क्रिकेट टीम हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम को तैयारियों के बाद पंचकूला के लिए रवाना किया गया। टीम का नेतृत्व पायल करेंगी। टीम को एईओ जसवीर तेवतिया ने ट्रैक सूट प्रदान किए और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। एईओ जसवीर तेवतिया ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी जिले के लिए गर्व की बात है। आज बेटियां क्रिकेट समेत विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अनुशासन के साथ खेल भावना का परिचय देते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


क्रिकेट कोच लक्ष्मण ने बताया कि अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए टीम की खिलाड़ियों ने लंबे समय से अभ्यास किया है। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर विशेष मेहनत की है। टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में काफी उत्साह है और सभी खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेंगी। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया। खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले के लिए उपलब्धि हासिल करने का विश्वास जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें