फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब से मस्ती कर लौट रहे युवकों की भयानक धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक पब में कुछ युवक पार्टी करने आए थे। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद सभी पब से निकल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर बाउंसर की एक युवक से झड़प हो गई।
विज्ञापन


इसपर युवक सॉरी बोलकर आगे बढ़ गया, लेकिन बाउंसरों ने सभी को घेर लिया। माहौल गर्माने के बाद करीब छह-सात बाउंसरों ने सभी युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसमें तीन युवकों को गंभीर चोट लगी। देर रात हुए हंगामे के बाद युवक किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गुड़गांव में हुई घटना

गुड़गांव में डीएलएफ इलाके में स्थित एक बार में जरा सी कहासुनी के बाद बाउंसरों ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर ली। पुलिस ने बार मैनेजर समेत बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मौके पर पहुंची डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस की टीम ने युवकों को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया। घायल पीयूष के बयान पर पुलिस ने बार मैनेजर परमार सहित बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेंद्र के अनुसार बार की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें