फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से लदे ट्रकों को रोकने पर मचा बवाल

Mon, 31 Aug 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मयूर विहार इलाके के चिल्ला गांव में शनिवार रात दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। दरअसल स्थानीय लोगों ने पशुओं से लदे चार ट्रकों को जबरन रोक लिया।
विज्ञापन


इन सभी पशुओं को ट्रकों में बुरी तरह ठूंस-ठूंसकर बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। खबर मिलते ही पशु कारोबारी भी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बवाल में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ले बलवा करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मामला शनिवार देर रात का है।
विज्ञापन

विज्ञापन

थाने के बाहर हुआ हंगामा

चिल्ला गांव के सामने भीड़ ने पशुओं से लदे चार ट्रकों को रोक लिया। पशुओं को जबरन ट्रक से उतारकर ट्रक चालक और क्लीनर की पिटाई भी कर दी गई। लोगों ने दो ट्रकों में तोड़फोड़ भी की।

इधर, जैसे ही मामले की सूचना गाजीपुर के पशु कारोबारियों लगी वह भी भारी संख्या में वहां पर पहुंच गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। भीड़ का कहना था कि पशुओं को बहुत अमानवीय तरीके से ट्रकों में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।

दूसरी ओर गाजीपुर के पशु कारोबारियों ने आरोप लगाया कि उनके पशुओं को भीड़ ने लूट लिया। इसी बात पर इन लोगों ने मयूर विहार थाने के बाहर हंगामा भी किया। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों का शांत किया। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें