फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: साया जेनिथ सोसाइटी में बाउंड्री वॉल को लेकर एओए और बिल्डर के बीच विवाद, ये है मामला; देखें वीडियो

Sat, 26 Apr 2025 07:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में अहिंसा खंड-2 की साया जेनिथ सोसायटी में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर एओए और बिल्डर में तनाव, जीडीए के दो अलग-अलग आदेशों ने विवाद को बढ़ाया। एओए का दावा है कि बिल्डर ने फ्लैट आवंटन के समय किए वादे पूरे नहीं किए।
विज्ञापन
साया जेनिथ सोसाइटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहिंसा खंड-2 की साया जेनिथ सोसाइटी में जीडीए अधिकारियों के दो अलग-अलग आदेशों को लेकर शनिवार को एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) और बिल्डर के बीच विवाद शुरू हो गया। एओए सोसायटी के सड़क की ओर के हिस्से में बाउंड्री वॉल बनाना चाहता है, जिसका बिल्डर और उसकी टीम लगातार विरोध कर रही है। 

विज्ञापन




एओए ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक अप्रैल को जोनल छह के प्रभारी से बाउंड्री वॉल निर्माण का आदेश प्राप्त किया था। शनिवार को विवाद बढ़ने पर प्रवर्तन प्रभारी पीयूष सिंह मूल आदेश की कॉपी ले गए और इसके स्थान पर जीडीए का दूसरा आदेश थमा दिया गया, जिसमें बाउंड्री वॉल का निर्माण रोकने और 29 अप्रैल को जीडीए कार्यालय में अपनी बात रखने के लिए बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजिडेंट्स का कहना है कि साया जेनिथ में फ्लैटों का आवंटन करते समय बिल्डर ने कई वादे किए थे, जिनमें बाउंड्री वॉल निर्माण का वादा भी शामिल था, जिसे बिल्डर ने आज तक पूरा नहीं किया। एक अप्रैल के आदेश के आधार पर एओए ने पिछले शुक्रवार शाम को निर्माण शुरू किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें