हापुड़ जिले में रोड रोलकर की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। परिजनों ने शख्स की हत्या का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में 30 लाख के मुआवजे के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के आगापुर गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस पर रोड रोलर की चपेट में आने से औरंगाबाद निवासी गार्ड सतीश (38) की मौत हो गई। परिजनों ने शख्स की हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दिया और धरना शुरू कर दिया। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सुबह से दोपहर तक हंगामा हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में 30 लाख के मुआवजे के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका।
विज्ञापन
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी सतीश पिछले काफी समय से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस पर सामान की देखभाल के लिए सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। शनिवार की सुबह सतीश गंगा एक्सप्रेस पर मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण हत्या का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
परिजनों का कहना था कि रोड रोलर के चालक ने जानबूझ कर सतीश पर रोड रोलर चढ़ाकर हत्या की है। सूचना पर पहुंची भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सिंभावली पुलिस, बाबूगढ़ पुलिस के साथ एसडीएम ईला प्रकाश और सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्थाा एलएनटी के अधिकार मौके पर बुला लिया। ग्रामीण एक करोड़ के मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को 30 लाख के मुआवजे व अन्य शर्तों पर समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद मौके सही कारणों का पता चलेगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।