फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में बवाल, महिलाओं के साथ हुई घिनौनी हरकत

Sun, 17 May 2015 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईपी मॉल में थर्ड फ्लोर स्थित एक बार में शुक्रवार रात करीब एक बजे शहर के एक अधिकारी की पारिवारिक पार्टी चल रह थी। उसी दौरान फरीदाबाद व पानीपत के दो युवकों ने उनकी पार्टी में आई महिलाओं से छेड़खानी कर डाली।
विज्ञापन


अधिकारी व उनके साथ आए लोगों ने युवकों का विरोध किया तो, शराब के नशे में चूर युवकों ने बार में जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, मगर जब तक पुलिस पहुंच कर मामला शांत कराती, तब तक वहां हालात काफी बिगड़ चुके थे।

अंतत: पुलिस दोनों युवकों को वहां से पकड़ कर ले गई और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 290 (पब्लिक में उत्पात मचाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।

जीआईपी मॉल के थर्ड फ्लोर स्थित बार में रोजाना की तरह युवक-युवतियां तेज म्यूजिक पर नाच रहे थे और शराब परोसी जा रही थी। बार में ही एक तरफ शहर के एक अधिकारी की पारिवारिक पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर तोड़े ग्लास, बोतल और शीशे

रात करीब एक बजे पानीपत और फरीदाबाद निवासी दो युवक शराब के नशे में धुत अधिकारी की पार्टी में घुस गए और उन्होंने वहां एक महिला से छेड़खानी कर डाली। ऐसे में जब लोगों ने उनका विरोध किया तो दोनों युवक आपा खो बैठे और उन्होंने मारपिटाई शुरू कर दी।

बार के बाउंसर बीच-बचाव करने आए तो युवकों ने वहां ग्लास, बोतलें और शीशे तोड़ डाले। मामला बिगड़ता देख फौरन म्यूजिक बंद कर दिया गया और पार्टी खत्म कर दी गई।

बार के मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर सेक्टर-39 थाने ले आई और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

हालांकि अधिकारी व उनके परिवार के तरफ से कोई भी छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। वहीं एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि उनके खिलाफ शराब का सेवन कर पब्लिक के बीच उत्पात मचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें