फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दूरस्थ शिक्षा के शिक्षण मॉडल को अधिक प्रभावी बनाने पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओएल : अकादमिक काउंसलिंग और लर्नर सपोर्ट कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर की ओर से सपोर्ट सर्विसेज, अकादमिक काउंसलिंग और ट्यूटरिंग विषय पर 17 व 18 जुलाई को दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दूरस्थ शिक्षा के शिक्षण मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीयू के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा में अकादमिक काउंसलर छात्रों को सशक्त बनाने और उनके लर्निंग आउटकम बेहतर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में ओडीएस के अकादमिक कंसल्टेंट प्रो. सीआरके मूर्ति ने मुख्य वक्ता के रूप में दूरस्थ शिक्षा में उभरते मॉडलों का व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया और परामर्शदाता-नेतृत्व वाली सहभागिता पर प्रकाश डाला। वहीं, एसओएल के प्रिंसिपल प्रो. अजय जैसवाल ने कहा कि ऐसी कार्यशाला से दूरस्थ शिक्षा के छात्रों के लिए सहयोग तंत्र मजबूत होगा और समावेशी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित होगी। कार्यशाला में पहले दिन पहले दिन पाठ्यक्रम नियोजन, शिक्षार्थी सहभागिता और नवीनता पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। दूसरे दिन दूरस्थ शिक्षार्थियों की अपेक्षाएं, पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम की चुनौतियां विषय पर पैनल चर्चा आयोजित हुई। इसमें फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी के प्रो. पंकज सिन्हा ने वित्तीय अध्ययन और प्रबंधन में उभरते क्षेत्र विषय पर व्याख्यान दिया। दो दिवसीय इस कार्यशाला में 100 से अधिक अकादमिक काउंसलर, फैकल्टी सदस्य और ओडीएल विशेषज्ञ शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें