फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट जाएगी 'AAP': चूना भट्टी जेजे क्लस्टर को उजाड़ने की तैयारी, सराय रोहिल्ला में पीड़ितों से मिलीं आतिशी

Fri, 18 Jul 2025 07:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के सराय रोहिल्ला के चूना भट्टी जेजे क्लस्टर बस्ती में आप नेता आतिशी पहुंचीं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। साथ ही झुग्गीवासियों को भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : Youtube/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को सराय रोहिल्ला स्थित चूना भट्टी जेजे क्लस्टर के लोगों से बातचीत की। आतिशी ने झुग्गीवालों को भरोसा दिलाया कि आप गरीबों की झुग्गियां बचाने की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने मद्रासी कैंप, भूमिहीन कैंप, जेलरवाला बाग व वजीरपुर के बाद अब सराय रोहिल्ला के चूना भट्टी जेजे क्लस्टर को उजाड़ने की तैयारी कर ली है। गरीबों के घरों को बचाने के लिए कोर्ट में भी लड़ाई लड़ी जाएगी।



आगे कहा कि चुनाव से पहले भाजपा वाले हर झुग्गी में गए थे। भाजपा नेताओं ने कहा था कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे। अरविंद केजरीवाल ने तब भी चेतावनी दी थी कि भाजपा वाले सर्वे करने आ रहे हैं कि कहां बुलडोजर चलाना है। आज उनकी बात सच हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली में खूनखराबा: गोल गप्पे बेचने वाले के सीने में घोंपा चाकू, CCTV में दिखे नाबालिग; तमाशबीन बने रहे लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें