फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जनलोकपाल पर चर्चा आज, संशोधन के साथ होगा पास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को दिल्ली जनलोकपाल विधेयक पर चर्चा होगी। सरकार की कोशिश है कि एक दिन में ही चर्चा करके दिल्ली जनलोकपाल विधेयक को पारित कर दिया जाए।
विज्ञापन


इसमें अन्ना हजारे की तरफ से सुझाए गए संशोधन में जनलोकपाल नियुक्ति वाली चयन समिति बड़ी करने और जनलोकपाल को हटाने की प्रक्रिया में उच्च न्यायालय से जांच कराने का संशोधन भी सरकार विधेयक को पास कराने से पूर्व लाएगी।

हालांकि सरकार को बृहस्पतिवार को कांग्रेस, स्वराज अभियान की तरफ से कमजोर जनलोकपाल को लेकर विरोध झेलना पड़ा। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को विशेष उल्लेख में मामले उठाए जाने के तुरंत बाद दिल्ली मूल्य संवर्द्धित कर (तृतीय संशोधन) विधेयक, 2015 पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष की तरफ से 10 संशोधन सुझाए गए

इस विधेयक में वैट की एक करोड़ से अधिक चोरी करने वालों को दो साल तक की सजा दिए जाने का प्रावधान है। वैट आयुक्त की शक्ति बढ़ाकर सजा सुनाने का अधिकार दिया जाएगा। विस में वैट संशोधन विधेयक पास किए जाने के बाद दिल्ली जनलोकपाल पर चर्चा शुरू होगी।

नेता प्रतिपक्ष की तरफ से 10 संशोधन सुझाए गए हैं, लेकिन सरकार चयन समिति में हाईकोर्ट बेंच की तरफ से सुझाए गए एक जज और पांच सदस्यों की तरफ से चुने गए एक एक्सपर्ट को कमेटी में शामिल करने का संशोधन लाएगी।

दूसरे संशोधन में जनलोकपाल को हटाने के लिए हाईकोर्ट की तरफ से जांच किए जाने का प्रावधान बढ़ाएगी। चर्चा के बाद सरकार जनलोकपाल बिल पास भी करेगी। उसके बाद केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें