पावर कारपोरेशन ने एडवांस धनराशि देकर बिजली खरीदने वालों को छूट देने की तैयारी की है। साथ ही गरीब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रीपेड विद्युत मीटर का भुगतान भी किश्तों में लेने का निर्णय लिया गया है।
पावर कारपोरेशन ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई देगा, जिनका स्थायी ठिकाना नहीं हैं। यानि जिन उपभोक्ताओं के पास स्थायी एड्रेस नहीं है उनको प्रीपेड मीटर से बिजली दी जाएगी।
प्रीपेड विद्युत मीटर की कास्ट छह हजार रुपये है। गरीब उपभोक्ता इतनी धनराशि एक साथ नहीं दे सकते। ऐसे में उनको 250 रुपये की मासिक किस्तों पर प्रीपेड मीटर दिया जाएगा।
प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को बिजली एडवांस भुगतान करने के बाद ही दी जाती है। इसके लिए उनको डेढ़ फीसदी की छूट दी जाती थी।
एसई महानगर एसबी यादव ने बताया कि अब उनको बिजली बिल पर पांच फीसदी की छूट दी जाएगी। इससे उनको एडवांस अदा धनराशि का फायदा मिल सकेगा।