फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी पड़ी दिल्ली: कूड़ा उठाने वाले ट्रक चालक भी गए हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। उसके समर्थन में कूड़ा उठाने वाले ट्रकों के चालक भी हड़ताल पर चले गए है। हालांकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने ऐसे 20 चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश जारी हो गया है। मगर उसकी कार्रवाई का सफाई कर्मचारियों व ट्रक चालकों पर कोई असर नहीं है।

उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम को मेयर व अधिकारियों के साथ बैठक में तमाम आश्वासन ठुकराते हुए हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। तीनों नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की सातवें दिन भी हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन

हड़ताल पर गए 20 ट्रक चालक निलंबित फिर भी नहीं रूका प्रदर्शन

उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा दक्षिण दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोनल कार्यालय के गेट पर कूड़ा डाला।

इसी बीच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर हर्षदीप मल्होत्रा ने एक उच्च स्तरीय बैठक की, लेकिन इस बैठक में वह कर्मचारियों को मनाने में नाकाम रहे। कर्मचारियों ने उनका भी आश्वासन नहीं माना।

उधर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। उसने हड़ताल पर गए 20 ट्रक चालकों को निलंबित कर दिया। इसके विरोध में तमाम ट्रक चालकों ने कार्य करना बंद कर दिया।

सड़ रहा है कूड़ा फैल रही बदबू

उसने कूड़ा उठाने के लिए इधर-उधर से 62 ट्रक मंगाए और डीटीसी से ट्रक चलाने के लिए 60 चालक बुलाए है। दूसरी ओर नगर निगम ने आदेश जारी किया है हड़ताल पर गए कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। इस बारे में कर्मचारियों को भी अवगत करा दिया है।

पूर्वी दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से ढलावों और सड़कों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। इस कारण सड़कों पर कूड़े के ढेर ही नहीं लग गए है, बल्कि सड़कों पर कूड़ा फैल गया है।

इतना ही नहीं, कई दिन से कूड़ा पड़ा होने के चलते यह सड़ना शुरू हो गया है, जिसमें से बदबू आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नौ नेता लिए गए हैं हिरासत में

विशेषकर लक्ष्मी नगर, मंडावली, शकरपुर, पटपड़गंज, शास्त्री पार्क, भजनपुरा आदि इलाकों में स्थिति काफी खराब है। उधर, बसुंधरा एंक्लेव में बृहस्पतिवार को कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इससे एक ओर बदबू तो दूसरी ओर धुएं से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली पुलिस ने इंडो-अफ्रीका समिट के चलते हड़ताली सफाई कर्मचारियों की यूनियन के नौ नेताओं को बृहस्पतिवार की सुबह हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार एहतियात के तौर पर उन्हें हिरासत में लिया है, क्योंकि उन्होंने समिट स्थल के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने और कूड़ा डालने का ऐलान कर रखा है।

उधर स्वतंत्र मजदूर विकास मोर्चा के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि सफाई कर्मचारी हड़ताल के दौरान कानून हाथ में नहीं लेंगे और न ही देश की बदनामी वाला कार्य करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें