वीडियो में प्रवेश वर्मा अधिकारी से कहते दिख रहे हैं, ''ये केमिकल मैं तेरे सिर पर डाल दूं। बेशर्म घटिया आदमी यहां आकर बकवास कर रहा है तू, इस केमिकल में डुबकी लगाकर दिखा’। उधर, प्रवेश वर्मा ने बाद में सफाई दी कि आज यमुना के पास छठ घाट का दौरा करने पर हमें वहां जहरीले केमिकल के कंटेनर मिले। इस केमिकल को नदी में डाला जाएगा। वहां मौजूद अधिकारी से पूछा कि लोगों को नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा।
इसी के जवाब में रविवार को डीजेबी में उपचार गुणवत्ता नियंत्रण के निदेशक संजय शर्मा ने यमुना नदी में स्नान किया। उन्होंने कहा कि पानी का बीओडी लेवल 12-13 है। टीएसएस 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज़्यादा है। यमुना स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं। वहीं उन्होंने मामले को लेकर भाजपा सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।