फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेस की दुकानें शाम 6:30 बजे बंद करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीएमसी की सलाह पर एनडीटीए ने जारी किया परामर्श
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां की दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां अब शाम साढे छह बजे तक बंद कर दिए गए हैं। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने जारी परामर्श में यह जानकारी दी है।
बृहस्पतिवार को जारी परिपत्र में कहा गया कि यह निर्णय नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के फोन पर दिए निर्देश के बाद लिया गया। एनडीएमसी ने कहा कि कनॉट प्लेस के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम साढे छह बजे तक बंद कर दिए जाएं।
विज्ञापन

परामर्श के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के कारण कनॉट प्लेस के आसपास गंभीर स्थिति है, इसलिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी प्रतिष्ठान मालिकों से निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

इस परामर्श को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि बड़ी संख्या में एंबुलेंस तैनात की गई हैं, क्या केंद्र सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर छात्रों पर हमला करेगी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें