फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीपीजे कॉलेज में दीक्षारंभ-2026 का आयोजन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध नरेला स्थित चंदरप्रभु जैन कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज एंड स्कूल ऑफ लॉ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के मौके पर बीए एलएलबी (ऑनर्स) के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सचिव दिल्ली बार काउंसिल दिव्यदर्शन शर्मा, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष आरएस गोस्वामी और उत्तर दिल्ली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव ऋषभ तंवर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ काम करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र और रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन दिल्ली के अतिरिक्त सचिव एडवोकेट विवेक शोकीन ने विद्यार्थियों से कानून की पढ़ाई के दौरान मिलने वाले अवसरों और भविष्य में कॅरियर बनाने को लेकर जानकारी साझा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें