फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital World : घिबली इमेज का चढ़ा खुमार... सोशल मीडिया पर भरमार, मगर साइबर एक्सपर्ट्स ने बजाई खतरे की घंटी

Wed, 02 Apr 2025 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सांसद-विधायक, पुलिस महकमे के लोग तक इसके मुरीद होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एआई इमेज के माध्यम से अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। 
विज्ञापन
पीएम के साथ सांसद महेश शर्मा का फोटो। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घिबली ट्रेंड ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। नोएडा के लोगों तक इसका असर देखने को मिल रहा है। यही नहीं, सांसद-विधायक, पुलिस महकमे के लोग तक इसके मुरीद होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एआई इमेज के माध्यम से अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। 

विज्ञापन


सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो तस्वीरें घिबली आर्ट के माध्यम से पोस्ट की है। इसके अलावा भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान ने नोएडा के विधायक पंकज सिंह के साथ फोटो शेयर की है। इसमें पुरानी तस्वीर और घिबली आर्ट के साथ की तस्वीर है। इस पर लोगों अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीर पोस्ट की है। 

यह भी पढ़ें :World: इस्राइल ने मोदी-नेतन्याहू का घिबली फोटो शेयर की; US ज्वाइंट चीफ्स के चेयरमैन बोले- सियासत से दूर रहेंगे
विज्ञापन


सेक्टर-107 निवासी रुद्र ने बताया कि उन्होंने फीचर इंस्टाग्राम पर देखा था, जो काफी पसंद आया। उन्होंने यूट्यूब से सीखकर एआई से अपनी और अपने दोस्त की तस्वीर घिबली इमेज में बदलकर इंस्टाग्राम पर लगायी। नोएडा के सेक्टर-110 निवासी अवनीशा ने भी बताया उन्हें भी घिबली इमेज़ ट्रेंड काफी पसंद आया। उन्होंने भी एआई से अपनी और अपनी सहलियों की तस्वीर घिबली इमेज में बदलकर इंस्टाग्राम पर लगाई।

यह भी पढ़ें : Ghibli: OpenAI के सीईओ ने शेयर की पीएम मोदी की घिबली-स्टाइल तस्वीरें, प्रधानमंत्री का दिखा 'एनिमे' लुक
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल 
घिबली-स्टाइल ए आई इमेज ट्रेंड है। यह चैटजीपीटी और ग्रोक 3 जैसे एआई टूल का उपयोग करके लोगों की तस्वीरों को घिबली स्टाइल एनीमेशन आर्ट में बदलता हैं। यह ट्रेंड इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स जैसे प्लेटफोर्म पर खूब चल रहा है। साइबर एक्सपर्ट ने इस ट्रेंड को लेकर डिजिटल प्राईवेसी की चिंता जताई है।

यह ट्रेंड बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा
शहर के साइबर एक्सपर्ट्स ने इस ट्रेंड की बढ़ती लोकप्रियता पर चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि एआई पहले से ही लोगों की प्राइवेसी के मामले में खतरा बना हुआ है। लोग अपनी इमेज को अपलोड करने के लिए गैलरी का भी उपयोग कर रहे हैं और एआई इसे एक्सेस भी कर रहा है। इससे गैलरी से प्राइवेसी खत्म होने का खतरा बना हुआ है। हालांकि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें