फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली में लगेगा डिजिटल ह्यूमैनिटीज विंटर स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
-डिजिटल स्टोरी टेलिंग और इंटरैक्टिव नैरेटिव डिजाइन पर होगा फोकस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली में डिजिटल ह्यूमैनिटीज विंटर स्कूल 2027 के तीसरे संस्करण का आयोजन जनवरी महीने में होगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम में डिजिटल स्टोरीटेलिंग, इंटरैक्टिव नैरेटिव डिजाइन और कहानी आधारित डिजिटल शोध पर विशेष जोर रहेगा।

विंटर स्कूल की शुरुआत ऑनलाइन बूटकैंप पायथन और रेन पे से होगी। इसके बाद चार से नौ जनवरी 2027 तक आईआईटी दिल्ली परिसर में एक सप्ताह का ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को इस तरह डिजाइन किया है कि कोडिंग का कोई पूर्व अनुभव नहीं रखने वाले प्रतिभागी भी डिजिटल तरीकों को सीख और रचनात्मक प्रयोग कर सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को डिजिटल ह्यूमैनिटीज के क्षेत्र में तकनीक और रचनात्मकता के बीच संबंधों को समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर आलोचनात्मक चर्चा और अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के लिए कला और सामाजिक विज्ञान से जुड़े छात्रों और शुरुआती शोधकर्ताओं के अलावा कलाकारों, लेखकों, डिजाइनरों और डिजिटल माध्यमों पर काम करने वाले पेशेवर आवेदन कर सकेंगे। साथ ही शिक्षा, प्रकाशन, संग्रहालय, अभिलेखागार और सांस्कृतिक संस्थानों से जुड़े छात्र भी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें