हरियाणा वैट अधिनियम की रिर्टन की त्रुटियों को लेकर अधिवक्ता संघ ने एक बैठक सेक्टर 34 स्थित वैट कार्यालय में अधिवक्ता सभागार में की। जिसमें अन्य निर्णयों के साथ-साथ अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन मूल्यांकन एवं पुरानी रिटर्नो के आंकलन से संबंधित परिचर्चा की।
गुरुग्राम टैक्सेशन बार ऐसोसिएशन के प्रधान नवीन गुप्ता ने सभा में बताया कि निजी कंपनी द्वारा निर्मित एवं संचालित साफ्टवेयर पूर्णत: दोषपूर्ण है। वैट से संबंधित किसी भी संचालन में इस सॉफ्टवेयर में इतनी त्रुटियां है कि व्यापारी एवं सलाहाकार परेशान हो जाते है।
इस सॉफ्टवेयर से वार्षिक मूल्यांकन संबंधित कार्य नहीं किये जा सकते है। इस सॉफ्टवेयर के कारण पूरे हरियाणा के व्यापारियों को, जो नाटिस भेजे गए वो पूर्णत: गलत है। कोई भी कार्य इस सॉफ्टवेयर के द्वारा न तो व्यापारी, न ही कर सलाहाकार एवं न ही वैट अधिकारी कर पा रहे है।
इस सॉफ्टवेयर के द्वारा जो भी मिसमैचिंग के नोटिस दिये जा रहे है वह पूर्णत: गलत है। इस साफ्टवेयर के द्वारा व्यापारी न तो ’सी% फॉर्म और न ही कोई अन्य डिकलेरेशन फॉर्म निकाल पा रहे है।