फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और चिकनगुनिया में है ये मामूली अंतर, इस दौरान गलती से भी न करें ये काम

Sun, 09 Sep 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में आजकल डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ये बीमारियां बरसात के मौसम में ही अधिक फैलते हैं। ये बीमारी मच्छरों के काटने से होती है, डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही बीमारियों में लापरवाही होते ही जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। अधिकत्तर देखा जाता है कि लोग इन बीमारियों को पहचानने में भूल कर देते हैं। वे डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज न करके सामान्य बुखार या मलेरिया का इलाज करने लगते हैं। ऐसी ही लापरवाही के कारण ही मरीज की मौत बन जाती है। ये है चिकनगुनिया और डेंगू में अंतर....

विज्ञापन

dengue
ये है डेंगू के लक्षण
बारिश के मौसम में जब भी बुखार आए तो पूरी सावधानी बर्तनी चाहिए। डेंगू और चिकनगुनिया में थोड़ा अन्तर होता है। डेंगू के आदमी का शरीर कमजोर होने लगता है जबकि चिकनगुनिया में पूरे शरीर में दर्द होने लगता है। 

dengue
सामान्यत: डेंगू में बुखार के साथ हाथ-पैर में दर्द रहता है और इंसान को कम भूख लगती है। बार-बार मरीज का जी मचलाना और उल्टी करने की टेंडेंसी भी हो सकती है। इस दौरान डेंगू में बुखार बहुत तेज होता है और ठंड के साथ बुखार आता है। 

dengue
डेंगू बुखार का एक और खास लक्षण होता है, जिसमें सिर और आंखों में तेज दर्द होता है। ऐसे में आंख और नाक से खून आने के लक्षण भी दिख सकते हैं। इस बीमारी में स्किन में लाल धब्बे भी कभी-कभी देखें गए हैं। इसमें मरीज के प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं।
विज्ञापन

dengue
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया के लक्षण डेंगू से काफी मिलते जुलते हैं लेकिन इसमें प्लेटलेट्स काउंट कम नहीं होते हैं इसलिए मरीज को डेंगू की तुलना में कमजोर नहीं लगता है। इसमें तेज बुखार होता है और जोड़ों में दर्द चिकनगुनिया का सामान्य लक्षण होता है। इसमें मरीज को तेज सिरदर्द और चक्कर आता है। इस बीमारी के दौरान शरीर में चकत्ते या लाल रंग के दाने पड़ जाते हैं। 

नोट- इन लक्षणों को देखते हुए इसका इलाज घर पर न करें। इसके लिए तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और जांच के बाद ही दवा खाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें