फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने ही दुष्कर्म के बाद की बेटी की हत्या !

Wed, 20 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा हरिदास नगर में एक व्यक्ति ने सोमवार रात 11 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने मंगलवार सुबह बाबा हरिदास नगर थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे बेटी पर नाजायज संतान होने का शक था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को छानबीन में बेटी से दुष्कर्म की भी आशंका है। हालांकि आरोपी ने इससे इनकार किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पुलिस के मुताबिक महावीर (40) अपनी बेटी (11) व बेटे (17) के साथ दिचाऊं गांव में रहता है। महावीर खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह महावीर बाबा हरिदास नगर थाने पहुंचा और बताया कि उसने बेटी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नि के चरित्र पर शक का कारण

यह बात सुनते ही पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया और घर पर छानबीन के लिए पहुंची। बेटी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसके गले को घोंटा गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्र्टम के लिए भेजकर पूछताछ शुरू की। महावीर ने बताया कि पत्नी बबीता (35) ने गत 23 अप्रैल को घेवड़ा रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था।

इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। उसे शक था कि बेटी भी नाजायज संतान है। इसी शक में उसने सोमवार रात उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें