नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के चचूला गांव निवासी किशोरी को दस दिन पहले अगवा कर लिया गया। अपहरण करने का आरोप क्षेत्र के ही रहने वाले दो दबंग लोगों पर लगा है। लड़की के गायब होने के दो दिन बाद आरोपियों ने पीड़ित परिजनों को फोन कर अगवा करने की सूचना दी है।
परिजनों की तहरीर पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, चचूला गांव निवासी एक शख्स की 17 वर्षीय बेटी 15 दिसंबर दोपहर दनकौर बाजार से कुछ जरूरी सामान खरीदने गई थी लेकिन लौटी नहीं।
दनकौर बाजार के दुकानदारों ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी दोपहर ही सामान लेकर यहां से चली गई थी। आरोप है कि दो दिन बाद किसी ने खुद को दनकौर के ही मुहफांड नवादा गांव निवासी बताते हुए कहा कि उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है।