फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डायना फाउंडेशन ने जीता द्वितीय फ्रेंड्स कप का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाइंड फुटबॉल टीम के जज्बे ने जीता दिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। अंबेडकर स्टेडियम में चार दिनों से चल रहा फुटबॉल का रोमांच बृहस्पतिवार को चरम पर रहा। द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां फाइटर बी टीम ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में वॉरियर ए टीम को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, गर्ल्स फाइनल में डायना फाउंडेशन ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए फेयरी फेयरी फाउंडेशन को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में डायना फाउंडेशन की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाते हुए लगातार गोल दागे और विरोधी टीम को दबाव में रखा। डायना फाउंडेशन ने फेयरी फेयरी फाउंडेशन को मात देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की और पूरे टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं, चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडर-7 वर्ग में प्रोमेथियस स्कूल ने भगत सिंह फुटबॉल क्लब को हराकर विजेता बनी। साथ ही अंडर-9 वर्ग में प्रोमेथियस स्कूल नोएडा की टीम ने भगत सिंह अकादमी को हराकर जीत हासिल की। इसके अलावा अंडर-11 में भगत सिंह अकादमी ने बेथल फुटबॉल अकादमी और अंडर-13 में डीजी योद्धा ने वेंकेटेश्वर स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त आयुक्त अनुराग दादिया और सत्यदेव दादिया ने विभिन्न आयु वर्ग अंडर-7, 9, 11 और अंडर-13 के विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन पर खेल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें रतन रावत, राकेश थपलियाल, रेनू लता, संगीता नेवा, सोना राइसा, धार सिंह जग्गी, विक्रम सिंह नेगी, राजेश आर्या, अजय कुमार, सुनील दत्त, शेयर चौहान और एमएस पटवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें