मैक्स मोबाइल कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी पर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कंपनी ने कहा कि अनुबंध खत्म होने के बाद अपना उत्पाद बेचने के लिए कभी भी धोनी के नाम का प्रयोग नहीं किया बल्कि वे अब जानबूझ कर अदालत को गुमराह कर भय पूर्ण परिस्थितियां पैदा कर रहे हैं।
धोनी उक्त कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे और उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी अनुबंध खत्म होने के बावजूद अपना उत्पाद बेचने के लिए उसके नाम का प्रयोग कर रही है। धोनी ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
न्यायमूर्ति मनमोहन के समक्ष पेश जवाब में कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय आर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने 17 नवंबर 2014 के बाद से अपने उत्पाद बेचने के लिए कभी धोनी के नाम का इस्तेमाल नहीं किया है।