फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आप संयोजक ने कहा-युवाओं का संघर्ष सफल रहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का संघर्ष सफल रहा और अंततः धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना पड़ा।
केजरीवाल ने टिप्पणी की कि देश के लोगों का जनतंत्र से भरोसा उठ गया था। उनका मानना था कि सरकारें लोगों की बात नहीं सुनतीं। आप नेता ने जोर दिया कि सरकार को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में सरकार को जनता की बात सुननी ही पड़ती है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा संघर्ष हुआ। सरकार को जनता के सामने झुकना ही पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा प्रणाली में सुधार की जताई उम्मीद
देश के लोगों को उम्मीद है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार करेगी। इससे भविष्य में कभी पेपर लीक नहीं होंगे। बच्चों को कभी आत्महत्या नहीं करनी पड़ेगी। केजरीवाल ने देश के युवाओं और जेन-जी को उनके इस संघर्ष के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें