फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच मेट्रो सेवा: सीएम केजरीवाल और हरदीप पुरी ने किया उद्घाटन, आम लोगों के लिए शुरू हुआ सफर

Sat, 18 Sep 2021 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

करीब एक किलोमीटर लंबा (891 मीटर) नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से नजफगढ़ और आसपास रहने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो सेवा का उद्घाटन - फोटो : डीएमारसी के ट्विटर हैंडल से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो ग्रे-लाइन कॉरिडोर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली ही नहीं हरियाणा के लोगों को भी इस लाइन के शुरू होने से सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें दिल्ली आने के लिए फिरनी चौक क्रॉस कर दिल्ली गेट नहीं आना पड़ेगा। सीधा ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ले सकेंगे। इससे फिरनी चौक पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया वादा पूरा हो गया है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ना केवल मेट्रो प्रशासन बल्कि केंद्र सरकार को इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि केवल यही स्ट्रेच ही नहीं, पूरी दिल्ली मेट्रो की यात्रा के अंदर जिस तरह से दिल्ली के लोगों का केंद्र सरकार ने सहयोग किया, उसके लिए केंद्र सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, इंजीनियर और डीएमआरसी के एमडी डॉ. मंगू सिंह  की टीम को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। आशा है कि डीएमआरसी विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए उसी उत्साह और उत्साह के साथ जारी रहेगा।

रंगीन कलाकृति से सजाया गया है ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन
ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को रंगीन कलाकृति से सजाया गया है। क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति, जीवन शैली और समृद्ध जैव विविधता को खूबसूरती से दर्शाता है। ढांसा बस स्टैंड स्टेशन की बिल्डिंग को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा प्लेटिनम रेटिंग दी गई है। ग्रीन बिल्डिंग मानदंडों के पालन के लिए यह उच्चतम रेटिंग है।
विज्ञापन


सड़क पर वाहनों का कम होगा बोझ
प्रदूषण दिल्ली की एक सबसे बड़ी समस्या है। दिल्ली मेट्रो के इस सेक्शन के खुलने के बाद सड़कों पर वाहनों का बोझ कम होगा। जिससे क्षेत्र में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षित और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा। वहीं इको-फ्रेंडली मोबिलिटी के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी की दिशा में बेहतर कदम होगा। इलेक्ट्रिक फीडर बसें, ई-रिक्शा और ई-बाइक भी उपलब्ध कराई गई है। 

चौथा चरण पूरा होने पर लंदन ट्यूब को पीछे छोड़ देगी दिल्ली मेट्रो 
दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो परियोजना के चौथे चरण का विस्तार तीन प्रमुख कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर, जनकपुर पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग और दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद तक निर्माणाधीन है। यह पूरा होने के बाद चौथे चरण के कॉरिडोर बाहरी इलाकों और राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले आंतरिक इलाकों को कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद तक एक नया कॉरिडोर, जिसका कलर कोड सिल्वर लाइन होगा, वह भी आएगा। चौथे चरण के बाकी दो कॉरिडोर मौजूदा पिंक और मैजेंटा लाइन्स का विस्तार है। दिल्ली मेट्रो पहले से ही दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्कों में से एक है। चौथे चरण की परियोजना पूरी होने के बाद डीएमआरसी नेटवर्क, लंबाई के मामले में लंदन ट्यूब को भी पीछे छोड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें