फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो और एक्सप्रेसवे के 6 मीटर ऊपर से निकलेगा डीएफसीसी, 250 मीटर लंबा होगा फ्लाईओवर

Fri, 15 Nov 2019 08:32 AM IST
शाहरुख खान नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और मेट्रो लाइन के छह मीटर ऊपर से निकलेगा। नोएडा के सेक्टर-146 के पास डीएफसीसी मेट्रो और एक्सप्रेसवे को क्रॉस करेगा। 
विज्ञापन


यहां 250 मीटर लंबा रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि, प्रदूषण को लेकर अभी काम रुका हुआ है। वहीं, 130 मीटर रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के साथ-साथ अंडरपास भी बनाया जाएगा। 

गौतमबुद्ध नगर में वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण का कार्य करीब तीन साल से चल रहा है। जिले की सीमा में कॉरिडोर कुल लंबाई 17 किलोमीटर है। कॉरिडोर यमुना और हिंडन नदी, सूरजपुर-कासना रोड, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन और 130 मीटर रोड को पार करेगा। 
विज्ञापन


यमुना और हिंडन नदी पर पुल बनाने और सूरजपुर-कासना रोड पर आरयूबी बनाने का काम चल रहा है। जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और मेट्रो लाइन पर भी आरयूबी बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां पिलर खड़े करने का काम चल रहा है। 

डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि सेक्टर-146 के पास बन रहे आरयूबी की लंबाई 250 मीटर होगी, जो एक्सप्रेसवे व मेट्रो लाइन के साथ-साथ दोनों सर्विस रोड को भी क्रॉस करेगा। फ्लाईओवर में 11 पिलर होंगे, जिन पर गॉर्डर रखे जाएंगे। 

मेट्रो लाइन के पास आरयूबी की ऊंचाई जमीन से 11 मीटर होगी। जबकि, एक्सप्रेसवे व मेट्रो लाइन और आरयूबी के बीच करीब 6 मीटर का फासला होगा। आरयूबी की चौड़ाई 15 मीटर रहेगी, जिस पर दो रेलवे लाइन होंगी। 

एक्सप्रेसवे के यातायात पर नहीं पड़ेगा असर
एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज में डीएफसीसी के दो पिलर खड़े होंगे। इनको बनाने के दौरान एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ की एक-एक लेन को बैरिकेडिंग कर बंद किया जाएगा। अन्य लेन पर यातायात चालू रहेगा। डीएफसीसी अफसरों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रभावित नहीं होगा। 

130 मीटर पर आरओबी के साथ अंडरपास भी बनेगा
कॉरिडोर साकीपुर गांव और पैरामाउंट सोसायटी के पास 130 मीटर रोड को क्रॉस करेगा। यहां कॉरिडोर सीधा निकलेगा। 130 मीटर रोड कॉरिडोर के ऊपर से निकलेगी। 130 मीटर रोड पर आरओबी के साथ ही अंडरपास भी बनाया जाएगा। ताकि, आसपास के लोग लाइन को पार कर सकें। 
विज्ञापन

ईपीसीए के आदेश के कारण काम रुका हुआ है। रोक हटने के बाद काम फिर से शुरू होगा। कॉरिडोर एक्सप्रेसवे और मेट्रो लाइन को एक साथ पार करेगा। 130 मीटर रोड पर अंडरपास व आरओबी बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा।  
- राजेंद्र सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, डीएफसीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें