फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कन्याओं के चरण धोकर भक्तों ने खिलाया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टमी-नवमी के संयोग पर राजधानी में दिखी भक्ति की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र की अष्टमी-नवमी तिथि का संयोग होने से बृहस्पतिवार को राजधानी में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल दिखा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर देवी की आराधना की और कन्या पूजन को विशेष महत्व दिया। कन्याओं के चरण धोए गए और उन्हें हलवा, चना और पूरी का भोग लगाकर प्रसाद खिलाया गया। श्रद्धालुओं ने उन्हें उपहार और दक्षिणा भी दिया।
विज्ञापन



मंदिर पहुंचकर भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। देवी के जयकारे लगते रहे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में कन्या पूजन से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है। श्रद्धालु आज भी कन्या पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें