फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली में 235 करोड़ रुपये का विकास कार्य जारी : सीएम रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने प्रवास कार्यक्रम में पेश किया लोकसभा का एक साल का रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित प्रवास कार्यक्रम में बताया कि क्षेत्र में 235 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं चल रही हैं। सरकार का रिपोर्ट कार्ड केवल आंकड़ों की सूची नहीं, बल्कि जनसेवा का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 9 अटल कैंटीन शुरू की है। मोती नगर विधानसभा में कीर्ति नगर में फुटओवर ब्रिज और नजफगढ़ नाले पर पुल का निर्माण जारी है। आरके पुरम क्षेत्र में भी करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

9 विधानसभा क्षेत्रों में पुरानी पानी की पाइपलाइनों को बदला जा रहा है। यातायात सुधार के लिए ग्रेटर कैलाश स्थित सावित्री फ्लाईओवर फेज-2 को मंजूरी दी गई है। एम-ब्लॉक में ऑटोमेटेड मल्टी-लेवल पार्किंग की शुरुआत भी की गई है। कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घोषणाओं की नहीं, समय पर काम पूरा करने की नीति पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें