फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव दिल्ली के, तैयारी कर रही केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार दिल्ली में विधानसभा चुनावों की आहट के चलते वोटर्स को अपने पक्ष में करने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहती यही वजह है कि दिल्ली में अधूरे पड़े उन विकास योजनाओं को गति मिलनी शुरु हो गयी है जो पिछले कुछ समय से लटकी पड़ी थीं।
विज्ञापन


बीजेपी जहां एक ओर पूरे जोर-शोर से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर विकास कामों के जरिए दिल्ली के जनता के दिल में मजबूत जगह बनाना चाहती है।

बेहतर इन्फ्रास्टक्चर से सम्बन्धित उन कामों को जल्द से जल्द निपटाया जा रहा है जिन्हें दिल्ली बजट के अन्तर्गत चिह्नित किया गया था। स्कूलों, हॉस्पीटल्स की बेहतरी के काम किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


चुनावों की नजदीकी के चलते जिन विकास कार्यों की गति में परिवर्तन आया है उनमें गुरु नायक और गुरु तेग बहादुर जैसे सरकारी हॉस्पीटल्स में बेड्स की संख्या बढ़ाई जा रही है।

इसके अलावा मेडिकल स्टूडेन्ट्स के लिए रोहिनी में 100 सीटों की व्यवस्था करना जरुरी कामों में शामिल है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक इन योजनाओं को अभी और बढ़ाया जाना है।

ल्यूटिनेन्ट गवर्नर ने पिछले महीने अक्टूबर में ही इन विकास कार्यों की प्रोगेस रिपोर्ट देखी थी। दिल्ली चुनावों की नजदीकी की वजह से केन्द्र सरकार ने विकास कार्यों को तेज हवा दे दी है।
विज्ञापन

आखिर कौन सी योजनाओं को लगी चुनावी हवा

रानी झानी फ्लाईओवर के साथ-साथ चांदनी चौक का पुनर्विकास जैसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स शुरु होने का कगार पर हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और पीडब्ल्यूडी वक्त से पहले और ज्यादा काम करने की जल्दी में है।

केन्द्र सरकार दिल्ली चुनावों से पहले दिल्ली की साफ सुथरी तस्वीर जनता सामने पेश करना चाहती है। सरकार को लगता है कि दिल्ली का वोटर देखे कि उसके विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी भी दिल्ली की जनता के लिए कुछ नयी योजनाओं को लाने की तैयारी में है। दिल्ली को आधार देने वाली ये संस्था चाहती है कि दिसम्बर से पहले कुछ योजनाओं का शिलान्यास भी हो जाए।

वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारी कहते हैं कि दिल्ली के आने वाले चुनावों से इन विकास योजनाओं या कार्यों का कोई संबंध नहीं है। इस वक्त हम लोग कुछ जरुरी योजनाओं पर काम कर रहे हैं जिसमें स्कूलों के विकास से संबंधित कार्य किये जाने हैं।

इसके अलावा जो नयी योजनाएं आने वाली हैं उनका भी किसी भी तरह से कोई संबंध चुनावों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। ये सिर्फ एक संयोग है कि दिल्ली के चुनाव सिर पर हैं ,और विकास तेज गति पकड़ रहा है।

फोटो: मेल टुडे http://epaper.mailtoday.in/381339/mt/Mail-Today-November-24-2014#page/5/2

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें