लोकसभा प्रत्याशी को लेकर अन्य पार्टियों की तरह आम आदमी पार्टी में भी विद्रोह के स्वर उठने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी आम आदमी का रास्ता छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों की तरह व्यवहार करने लगी है।
लोकसभा चुनाव के लिए फिलहाल तारीख तो तय नहीं हुई है लेकिन ‘आप’ ने देश भर की चुनिंदा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। नतीजतन कुछ सीटों पर विरोध भी होना शुरू हो गया है।
गौतमबुद्ध नगर सीट से अभी किसी का नाम घोषित नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि शीघ्र कैंडीडेट की घोषणा की जाएगी।
अब तो बात भी नहीं करते केजरीवाल
पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि दिल्ली में जब विधानसभा चुनाव हुए तो आम लोगों को टिकट मिला और वो जीते भी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।
आम आदमी को टिकट न देकर बड़े-बड़े दिग्गज शामिल किए जा रहे हैं, जिन्हें लोग स्वीकार करने में हिचक रहे हैं।
अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि अरविंद केजरीवाल किसी भी पुराने कार्यकर्ता से न तो फान पर बात करते हैं ओर न ही मिलते हैं।
फिलहाल क्या है स्थित
पुराने कार्यकर्ता जब मिलने जाते हैं तो वहां नए-नए कार्यकर्ता घर में घुसने भी नहीं देते, मिलने की बात छोड़िए।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर सीट राजधानी दिल्ली से एकदम सटी हुई है। यहां पर सुरेंद्र सिंह नागर बसपा से सांसद हैं।
अभी सपा ने ही विधिवत रूप से नरेंद्र सिंह भाटी को प्रत्याशी घोषित किया है, इसके अलावा दूसरी किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को नाम नहीं जारी किया है।