फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अलर्ट के बावजूद सुरक्षा की रस्म आदायगी

Wed, 29 Jul 2015 08:21 AM IST
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद हरियाणा सरकार ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। सोमवार को पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए सभी मॉल और मार्केट में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार को सारे अभियान की मुस्तैदी खत्म थी। निजी सुरक्षा भी कमजोर पड़ गई। केवल सहारा मॉल के बाहर कुछ महिला पुलिसकर्मी खड़ी थीं। शहर के मॉल की सुरक्षा को लेकर हमने मंगलवार को पड़ताल की।

सहारा मॉल- सुबह से लोगों की चहलकदमी बढ़ जाती है। आस-पास के कॉरपोरेट दफ्तर में काम करने वाले लंच टाइम में खाने-पीने और घूमने मॉल में आते हैं। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगा हुआ है, लेकिन अन्य बाकी रास्तों पर कोई बंदोबस्त नहीं है।
विज्ञापन

अहम स्थानों में नहीं सुरक्षा इंतजाम

मुख्य द्वार के बाई ओर से पीछे जाने वाले रास्ते भले ही आग लगने की सूरत में निकलने के लिए बना हो, लेकिन बिना रोकटोक यहां से आसानी से जा सकते हैं।

गाड़ी से आने की सूरत में कोई भी सुरक्षा के लिए रोकने वाला नहीं है। बेसमेंट में जाकर कैंटीन के बगल से लगी लिफ्ट से सीधे मॉल में प्रवेश कर सकते हैं।

बेसमेंट के दूसरी ओर से सीढ़ी चढ़कर आने पर बने कंट्रोल रूम के बगल से आराम से मॉल के प्रथम तल पर प्रवेश किया जा सकता है।

एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल- बच्चों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए खासतौर पर जाना जाने वाले इस मॉल में सुरक्षा के कई छेद हैं। न तो यहां गाड़ी की स्कैनिंग होती है और न ही कोई हथियार या विस्फोटक जांचने के लिए इंतजाम है।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर ढुलमुल रवैया

बिना रोकटोक गाड़ियां बेसमेंट की पार्किंग में जाती हैं। मुख्य द्वार पर लगा मेटल डिटेक्टर खराब है। बड़े रेस्टोरेंट, कपड़ों के शोरूम समेत कई चीजों के लिए लोग आते हैं।

मुख्य रोड से दाईं साइड अंदर जाकर एक दरवाजा है, जहां से सीधे मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर प्रवेश कर सकते हैं। इमरजेंसी एक्जिट पर न तो सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही कोई सुरक्षाकर्मी।

वाटिका टावर- वाटिका टावर में कई कॉरपोरेट कंपनियों के दफ्तर हैं। सुरक्षा को लेकर यहां भी रवैया ढुलमुल है। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर बीच में हैं, लेकिन बिना उससे गुजरे लोग आते-जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें