फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छह अस्पतालों में भरे जाएंगे निदेशक के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन




नई दिल्ली। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में निदेशक/निदेशक-प्रधानाचार्य के पद भरने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने भर्ती सूचना जारी कर दी है। इनमें राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में इनमें से कई का जिम्मा दूसरे अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों को अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर दिया गया है। अधिकतम 62 वर्ष के इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशक का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच वर्षों या 65 वर्ष की आयु तक होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें